श्रीनगर गढ़वाल, आजखबर। केदारनाथ दर्शन के बाद वापस आ रहे श्रद्धालुओं की कार ब्यासी के
समीप अंनियत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसमें चार लोग सवार बताए जा रहे हैं। जिनमंे एक की मौत
हो गयी। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात एक कार व्यासी के समीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
कार में चार लोग सवार थे जिनमें से एक की मौत हो गयी जबकि तीन घायल बताये जा रहे है। सूचना
मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंच कर घायलोें को अस्पताल पहुंचाया व मृतक
का शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यावाही शुरू कर दी है। मृत व्यक्ति का नाम निशांत निवासी
गाजियाबाद बताया जा रहा है। वहीं घायलों की पहचान संगीता दास अधिकारी निवासी ग्रेटर नोयडा,
वर्षा निवासी दिल्ली व अंकित निवासी गाजियाबाद के रूप में की गयी है।