कार के दरवाजे से टकराए युवक की मौत – Wadia News

कार के दरवाजे से टकराए युवक की मौत

देहरादून, ब्यूरो। कार के दरवाजे से टकराए बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक के पिता ने कार सवार महिला के खिलाफ केस दर्ज कराया है। प्रेमनगर थानाध्यक्ष दीपक रावत ने बताया कि श्रवण साहनी निवासी अंबेडकर कॉलोनी, सुद्धोवाला ने तहरीर दी। कहा कि उनका 19 वर्षीय बेटा नीरज दो जुलाई को रात साढ़े आठ बजे बाइक से गर्भवती महिला को दवा दिलाकर लौट रहा था। तभी अंबेडकर कॉलोनी के पास एक महिला ने गलत दिशा में कार रोककर अचानक दरवाजा खोल दिया। उससे टकराकर उनका पुत्र घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। तहरीर पर पुलिस ने कार नंबर के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *