रुद्रपुर (महानाद) : नगर निगम द्वारा किया जाने वाला डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के यूजर्स चार्ज का जिम्मा अब महिला स्वयं सहायता समूह संभालेगा। समूह की 89 महिलाओं को यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
बता दें कि अब तक कूड़ा कलेक्शन के यूजर्स चार्ज का कलेक्शन अनुबंधित फर्म द्वारा ही किया जाता था। अब ये काम महिला स्वयं सहायता समूह संभालेगा। नगर निगम ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए महानगर को दो जोन में बांटा है। दोनों जोनों में यूजर्स चार्ज वसूलने के लिए नगर निगम के महिला स्वयं सहायता समूहों में से 89 महिलाओं का चयन कर नारी शक्ति सेना के नाम से एक महिला समूह बनाया गया है। यह समूह अब घर-घर जाकर यूजर्स चार्ज वसूल करेगा। साथ ही कूड़ा कलेक्शन में आ रही दिक्कतों का समाधान भी करवायेगा।
नारी शक्ति सेना के लिए चयनित की गयी महिलाओं को डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में प्रशिक्षण दिया गया और इसके बाद मेयर रामपाल सिंह, जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त तथा मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा ने संयुक्त रूप से महिलओं को आईडी कार्ड वितरित किये।