ट्यूबवेल के खराब पड़े मीटर बदलने की बार-बार मांग करने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। किसान ने तीन दिन के भीतर बिजली के टयूबवेल के फूंके मीटर को नहीं बदले जाने पर 20 सितंबर से भट्टीपुर स्थित बिजली घर पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की चेतावनी दी है।बादशाहपुर निवासी किसान राधेलाल सैनी का कहना है कि छह माह पहले उसके बिजली के टयूबवेल का मीटर फूंक गया था। इसकी सूचना भट्टीपुर स्थित बिजली घर से लेकर ऊर्जा निगम के अधिकारियों के अलावा टोल फ्री नंबर 1912 पर दी थी। तब से बिजली के मीटर को बदलवाने के लिए भट्टीपुर स्थित बिजली घर से लेकर ऊर्जा निगम के अधिकारियों तक के चक्कर लगा रहा हूं। सभी मीटर बदलने के लिए आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन समस्या जस की तस है। खेत में सिंचाई नहीं हो रही है। मीटर की रीडिंग नहीं आने से बिजली के बिल की अदायगी भी समय पर नहीं की जा रही है। संवाद