बहन से छेड़छाड़ का बदला लेने को युवक ने चलाई गोली, बाल-बाल बचा आरोपित; पिछले साल की है घटना – Wadia News

बहन से छेड़छाड़ का बदला लेने को युवक ने चलाई गोली, बाल-बाल बचा आरोपित; पिछले साल की है घटना

 एक साल पहले हुई छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए एक युवक ने आरोपित पर गोली चला दी, जिससे अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि गोली युवक को नहीं लगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद में शनिवार देर रात एक युवक ने दूसरे युवक पर फायर झोंक दिया। अचानक तमंचे से फायर होने पर अफरातफरी मच गई। भीड़ इकट्ठा होने पर आरोपित फरार हो गया।

पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई

स्थानीय निवासियों की सूचना पर सिडकुल थाने की एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी जुटाई। तब पुलिस को पता चला कि एक साल पहले एक युवक ने पड़ोस की लड़की से छेड़छाड़ कर दी थी। लड़की का भाई आरोपित से बदला लेने की फिराक में था। शनिवार देर रात उसने युवक पर फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली उसको नहीं लगी।

सालभर पुरानी छेड़छाड़ की घटना

सिडकुल थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि फायरिंग के पीछे सालभर पुरानी छेड़छाड़ की घटना की जानकारी मिली है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *