मानसून की विदाई के साथ बारिश का दौर थमा, सर्दी को लेकर उत्तराखंड मानसून पूर्वानुमान में बड़ा अपडेट – Wadia News

मानसून की विदाई के साथ बारिश का दौर थमा, सर्दी को लेकर उत्तराखंड मानसून पूर्वानुमान में बड़ा अपडेट

मानसून की विदाई के साथ बारिश का दौर भी थम गया है। उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में बड़ा अपडेट सामने आया है। वहीं अब सर्दी ने दस्तक देनी कर दी है। हालांकि पिछले दिनों से दिन के समय गर्मी का असर बढ़ने लगा है। पर रात के तापमान में पिछले दिनों से लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। जिसके चलते रात में सर्दी का अहसास होने लग गया है।

हल्द्वानी शहर समेत आसपास के शहर में गर्मी और उमस के दिन लदने लगे हैं। तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने लगी है। जिससे रात में हल्की ठंड होने लगी है। हालांकि दिन में धूप खिल रही है, पर दिन के तापमान में सामान्य से दो डिग्री गिरावट दर्ज हुई है।

मौसम वैज्ञानिकों ने अनुसार धीरे-धीरे तापमान में गिरावट आ रही है। जिससे रात को हल्की ठंड महसूस होने लगी है। बीते शुक्रवार को हल्द्वानी समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 21.4 डिर्ग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ हफ्तों तक दोपहर के समय धूप लोगों को कुछ परेशान जरूर कर सकती है, लेकिन मौसम उमस और चुभन भरी गर्मी भरा नहीं होगा।

पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ़ आरके सिंह ने बताया, रात के तापमान में चार डिग्री गिरावट दर्ज हुई है। नवरात्र शुरू होते ही काफी बदलाव देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *