पुलिस उपाधीक्षक ने किया आकस्मिक निरीक्षण, कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश – Wadia News

पुलिस उपाधीक्षक ने किया आकस्मिक निरीक्षण, कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


पिथौरागढ़। पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़, गोविन्द बल्लभ जोशी द्वारा आज थाना बेरीनाग और चौकी चौकोडी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष बेरीनाग श्री महेश चन्द्र जोशी और चौकी चौकोडी प्रभारी उप निरीक्षक पूजा मेहरा के साथ ही थाने में तैनात सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस उपाधीक्षक ने थाने के मालखाना, थाना कार्यालय, आर्म्स-एम्यूनिशन, आपदा उपकरण, अभिलेखों और सी.सी.टी.एन.एस. कक्ष का निरीक्षण किया। साथ ही, थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के बाद पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ ने थाना कर्मचारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की, जिसमें उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं और सुझावों के बारे में जानकारी ली और उनके समाधान का आश्वासन दिया। थाना क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के साथ भी एक गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें उनकी समस्याएँ सुनी गईं और समाधान का आश्वासन दिया गया।




Source link








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *