बालिकाओं को जागरूक किया – Wadia News

बालिकाओं को जागरूक किया

पिथौरागढ़। थाना बलुवाकोट पुलिस द्वारा रात्रि चौपाल आयोजित कर आश्रम पद्धति हॉस्टल की बालिकाओं को जागरूक किया।
थाना बलुवाकोट पुलिस द्वारा बलुवाकोट क्षेत्र स्थित आश्रम पद्धति हॉस्टल की बालिकाओं के साथ एक रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष श्रीमती मेघा शर्मा द्वारा हॉस्टल की बालिकाओं एवं स्टाफ से संवाद स्थापित कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया।
चौपाल के दौरान यात्रा सीजन में होने वाले विभिन्न प्रकार के फ्रॉड जैसे-फर्जी होटल/धार्मिक यात्रा बुकिंग वेबसाइट, हेलीकॉप्टर बुकिंग स्कैम, एनीडेस्क स्कैम, डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड, ओटीपी व डेबिट/क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, ऑनलाइन सुरक्षित रहने के उपाय भी साझा किए गए।
इसके अतिरिक्त, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं गुड समेरिटन की भूमिका, नशे के दुष्परिणाम, महिला एवं बाल अपराध से सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव तथा मानव तस्करी के प्रति सतर्कता जैसे विषयों पर भी बालिकाओं और स्टाफ को जागरूक किया गया।
इस चौपाल का मुख्य उद्देश्य आमजन को कानूनी, सामाजिक एवं तकनीकी जोखिमों से अवगत कराना तथा उनके मध्य सुरक्षा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।




Source link




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *