गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार – Wadia News

गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार



देहरादून, ब्यूरो। 2.3 किलो गांजा के साथ पटेलनगर थाना पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। इंस्पेक्टर पटेलनगर रविंद्र यादव ने बताया कि चंद्रबनी चौक के पास से सन्दीप नाथ (38) पुत्र ओम नाथ निवासी सपेरा बस्ती मोथरोवाला और विक्की नाथ (32) पुत्र महिपाल नाथ निवासी सपेरा बस्ती मोथरोवाला को गिरफ्तार किया गया है। दोनों से गांजा बरामद होने पर उनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनिमय के तहत केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *