ट्रक ने कार को मारी टक्कर – Wadia News

ट्रक ने कार को मारी टक्कर

टिहरी, ब्यूरो। ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे में देवप्रयाग तहसील चैक पर एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। सूचना पर एसआई विजय थपलियाल ने पुलिस टीम के साथ ट्रक का पीछा किया। पुलिस टीम ने लक्षमोली के पास ट्रक को पकड़कर चालक जावेद पुत्र फैयाज निवासी लाईमोली अकबरपुर थाना बहसूमा जिला मेरठ तथा परिचालक साजिद पुत्र सराजुद्दीन को थाने में ले आई। उस दौरान कार में गाजियाबाद निवासी चार लोग सवार थे। कार सवार केदारनाथ से दर्शन कर वापस ऋषिकेश लौट रहे थे। दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई है। कार सवारों की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *