सरकार ने सीबीआरआई को दी हिमनद झीलों पर अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने की अनुमति, जल्द जाएगा दल – Wadia News

सरकार ने सीबीआरआई को दी हिमनद झीलों पर अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने की अनुमति, जल्द जाएगा दल

राज्य सरकार ने सीबीआरआई को वसुंधरा समेत अन्य संवेदनशील हिमनद झीलों पर अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने की अनुमति दे दी है। इसी महीने वसुंधरा झील पर अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने के लिए दल भेजा जाएगा।

केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई) ने हिमनद झीलों के लिए अर्ली वार्निंग सिस्टम तैयार कर लिया है। राज्य सरकार ने संस्थान को इसका परीक्षण करने की अनुमति दे दी है। इसकी शुरुआत वसुंधरा झील से होगी। इसी माह सीबीआरआई का दल इस सिस्टम को लगाने के लिए जाएगा। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बताया कि सीबीआरआई की टीम इसी महीने उपकरण लगाएगी। अगले वर्ष अप्रैल व मई में अन्य झीलों पर इन्हें लगाया जाएगा।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *