ढाई घण्टे की मशक्कत के बाद खुला राजमार्ग – Wadia News

ढाई घण्टे की मशक्कत के बाद खुला राजमार्ग



उत्तरकाशी, ब्यूरो। चारधाम यात्रा व्यवस्थाएं दुरुस्त बनी रहें। इसके लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कतें न हो इसके लिए कोई भी समस्या उत्पन्न होने पर सम्बन्धित विभागों के द्वारा त्वरित कार्यवाही की जा रही है। गुरुवार को किसाला में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी पत्थर गिरने से यात्रा मार्ग बाधित होने पर ईई एनएच बड़कोट राजेश पन्त ने त्वरित कार्रवाई कर एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। ईई एनएच बड़कोट ने बताया कि उन्हें पूर्वाहन 10.30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर पत्थर गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही तुरन्त जेसीबी आदि मशीनों का प्रयोग करते हुए बन्द मार्ग को खोलने का कार्य किया गया। लगभग ढाई घण्टे की मशक्कत के बाद यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को सुचारू कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *