केदारनाथ में कैरी मी बैक अभियान, 50 टन से अधिक कूड़ा धाम से नीचे लाया गया – Wadia News

केदारनाथ में कैरी मी बैक अभियान, 50 टन से अधिक कूड़ा धाम से नीचे लाया गया

रुद्र प्रयाग ब्यूरो

केदारनाथ धाम में इस यात्रा सीजन अब तक साढ़े 16 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही के बीच जिला प्रशासन की ओर से कैरी मी बैक अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अब तक 50 टन से अधिक कूड़ा केदारनाथ से नीचे लाया जा चुका है। कचरे के संग्रहण, सेग्रीगेशन और परिवहन के लिए विभिन्न विभागों के साथ नगर पंचायत की टीमें काम कर रही हैं। रीसाइकल और हीलिंग हिमालयाज जैसी स्वयंसेवी संस्थाएं भी स्वच्छता को लेकर यात्रियों को जागरूक कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *