पौड़ी विधानसभा टीम के नाम रही सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी – Wadia News

पौड़ी विधानसभा टीम के नाम रही सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी




पौड़ी ब्यूरो खेल महाकुंभ के तहत हुई विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ ही सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का समापन हो गया है। खेलाें में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर चैंपियनशिप ट्राफी पौड़ी विधानसभा के नाम रही।

प्रतियोगिताओं में पौड़ी, श्रीनगर, कोटद्वार, चौबट्टाखाल, लैंसडौन, यमकेश्वर, रुद्रप्रयाग, केदारनाथ, देवप्रयाग, नरेंद्रनगर और रामनगर विधानसभाओं के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मुख्यालय के रांसी स्टेडियम में अंतिम दिन अंडर-19 से खेलाें की शुरूआत हुई। वॉलीबाल बालक वर्ग में लैंसडौन प्रथम, चौबट्टाखाल द्वितीय और कोटद्वार तृतीय रहा। रस्साकसी में पौड़ी ने पहला, रुद्रप्रयाग ने दूसरा और देवप्रयाग ने तीसरा स्थान पाया। कबड्डी में चौबट्टाखाल प्रथम, लैंसडौन द्वितीय व देवप्रयाग तृतीय रहा। गोली (कंचा) में लैंसडौन प्रथम और पौड़ी द्वितीय रहा।







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *