सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दिलाने की मांग – Uttarakhand Nidhi – Wadia News

सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दिलाने की मांग – Uttarakhand Nidhi




पुरोला। आराकोट बंगाण क्षेत्र में सड़क सुविधाओं के विस्तार और लंबित मोटर मार्गों को स्वीकृति दिलाने की मांग को लेकर मनमोहन सिंह चौहान ने प्रदेश के ग्राम्य विकास एवं लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम मंत्री भरत सिंह चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने और लंबित सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति दिलाने के संबंध में चर्चा की गई।मनमोहन सिंह चौहान ने मंत्री को बताया कि दुर्गम आराकोट बंगाण क्षेत्र के कई गांव आज भी बेहतर सड़क सुविधा से वंचित हैं। सड़क संपर्क की कमी के कारण ग्रामीणों को आवागमन के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और बागवानी से जुड़ी गतिविधियों में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की आधारशिला हैं।







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *