दून में जलेगा 181 फीट के रावण का पुतला, परेड ग्राउंड के चारों ओर रहेगा जीरो जोन, 11 जगह लगेंगे बैरियर – Uttarakhand Nidhi – Wadia News

दून में जलेगा 181 फीट के रावण का पुतला, परेड ग्राउंड के चारों ओर रहेगा जीरो जोन, 11 जगह लगेंगे बैरियर – Uttarakhand Nidhi




देहरादून – दशहरा कार्यक्रम समाप्त होने तक विक्रम और मैजिक वाहनों के रूट भी बदले रहेंगे। रूट नंबर तीन के विक्रम तहसील चौक तक ही आ सकेंगे। यहां से दून चौक और एमकेपी चौक होते हुए सीएमआई, धर्मपुर की ओर जाएंगे। रूट नंबर पांच और आठ के विक्रम रेलवे गेट से वापस भेजे जाएंगे।

परेड ग्राउंड में बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी की ओर से 20 अक्तूबर को 79वां दशहरा महोत्सव मनाया जाएगा। इस बार उत्तराखंड के सबसे ऊंचे 181 फीट का रावण का पुतला आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस बार भी रावण का दहन रिमोट से किया जाएगा। इसके लिए पुतले में दस बम लगाए गए हैं।

कार्यक्रम को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। परेड ग्राउंड के चारों ओर जीरो जोन रहेगा। शोभायात्रा कालिका मंदिर से शुरू होकर मोती बाजार, पलटन बाजार, राजपुर रोड, एस्लेहॉल और कनक चौक होते हुए परेड ग्राउंड पहुंचेगी। यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पुलिस ने 11 स्थानों पर बैरियर लगाने के साथ ही सामान्य और वीआईपी वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग निर्धारित की है।







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *