ट्रक दुर्घटना में तीन घायल – Wadia News

ट्रक दुर्घटना में तीन घायल


टिहरी, ब्यूरो। थाना कैंपटी के तहत सुमन क्यारी पेट्रोल पंप के निकट एक ट्रक तीव्र मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों को नैनबाग अस्पताल से देहरादून के लिए रेफर किया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात को सुमन क्यारी में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें उत्तरकाशी बड़कोट निवासी इलम सिंह राणा, चालक लखन सिंह जयाड़ा, निवासी डख्याट गांव बड़कोट और बबलू निवासी जीवनगढ़ विकासनगर को चोटें आई हैं। जिन्हें नैनबाग अस्तपाल में प्राथमिक उपचार देने के बाद 108 की मदद से देहरादून हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *