रॉन्ग साइड से आई बाइक ने सिलाई मास्टर को कुचला, मौत; बेटे को देखने अस्पताल आए थे नन्हे लाल – Uttarakhand Nidhi – Wadia News

रॉन्ग साइड से आई बाइक ने सिलाई मास्टर को कुचला, मौत; बेटे को देखने अस्पताल आए थे नन्हे लाल – Uttarakhand Nidhi




रुद्रपुर ब्यूरो –रुद्रपुर में चीमा अस्पताल के बाहर रॉन्ग साइड से आई तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 55 वर्षीय सिलाई मास्टर नन्हे लाल की मौत हो गई। वे अपने बेटे का हाल जानने अस्पताल आए थे।रुद्रपुर में चीमा अस्पताल के बाहर रॉन्ग साइड से आई तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 55 वर्षीय सिलाई मास्टर नन्हे लाल की मौत हो गई। हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी सांसें थम गईं।जानकारी के अनुसार, मूलरूप से बिलासपुर निवासी नन्हे लाल वर्तमान में रुद्रपुर में रहते थे और सिलाई का काम करते थे। उनका बेटा पैर के ऑपरेशन के बाद चीमा अस्पताल में भर्ती है। गुरुवार को वह बेटे का हालचाल जानने अस्पताल आए थे। बाहर निकलते ही रॉन्ग साइड से तेज गति में आई बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *