देहरादून, ब्यूरो। इंटीरियर के क्षेत्र में भारत की सबसे बड़ी कंपनी ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड, जिसके पास प्लाईवुड, सजावटी विनियर्स, फ्लश दरवाज़ों एवं अन्य संबंधित उत्पादों की व्यापक रेंज के निर्माण एवं विपणन में 30 साल से अधिक का अनुभव है, कंपनी ने लखनऊ सुपर जायन्ट्स के साथ अपनी साझेदारी के मद्देनज़र टीम का प्रचार करने केे लिए एक अनूठे अभियान की शुरूआत की है, जिसके तहत राज्य के प्रमुख स्थानों पर विशेष गतिविधियों (फ्लैश मोब) की श्रृंखला पेश की जाएगी। ग्रीनप्लाई उत्तर प्रदेश के स्थानीय लोगों के साथ जुड़ने के लिए एक गीत ‘जलवा दिखेगा’ भी लेकर आया है। यह गीत क्रिकेट के खेल और राज्य की भावना को दर्शाता है तथा ब्राण्ड को दर्शकों के साथ जोड़ता है।
इस साझेदारी के बारे में बात करते हुए सानिध्य मित्तल, जेएमडी, ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड ने कहा ये गतिविधियां हमारे ब्राण्ड को दर्शकों के साथ जोड़ने में कारगर साबित होंगीं। हम दर्शकों तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया पर उपभोक्ताओं के साथ जुड़ने के लिए कई पहलों का आयोजन भी करेंगे। इन आयोजनों के माध्यम से कंपनी उत्तर प्रदेश की पहली टी-20 टीम के साथ ब्राण्ड की साझेदारी का प्रचार करेगी। इसके तहत राज्य के पांच शहरों -आगरा, लखनऊ, वाराणसी, गाज़ियाबाद और कानपुर में विशेष गतिविधियों की एक श्रृंखला का आयोजन होगा।