अस्पताल से हटाए कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन – Wadia News

अस्पताल से हटाए कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन



देहरादून, ब्यूरो। दून अस्पताल से हटाए गए कर्मचारियों ने गुरुवार को एकता विहार में धरना स्थल पर धरना देकर प्रदर्शन किया। उनका मसला कैबिनेट मंत्री के आश्वासन के बाद भी कैबिनेट में न आने से आक्रोश है। गुरुवार को उन्होंने नारेबाजी और प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया। सरकार एवं अफसरों को कटघरे में खड़ा किया। कहा कि उन्होंने मुसीबत में सिस्टम का साथ दिया और अब उन्हें सड़क पर छोड़ दिया गया है। बता दें कि विगत दिनों मामला कैबिनेट में नहीं आने से उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के घर पर भी प्रदर्शन किया था। जिस पर मंत्री ने नाराजगी जताकर अफसरों को फटकार लगाई थी और प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना ने वहां से कर्मचारियों को हटवा दिया था। कर्मचारियों का कहना है कि वह तब तक आंदोलन करते रहेंगे, जब तक उनकी समस्या हल नहीं हो जाती। बता दें कि प्रदेश के अस्पतालों से बाइस सौ नर्सिंग पैरामेडिकल कर्मचारी हटाए गए हैं जिनमें 612 कर्मचारी दून अस्पताल के शामिल है वह पिछले डेढ़ माह से आंदोलन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *