चाय बागान क्षेत्र में पिकेट लगाने की मांग – Wadia News

चाय बागान क्षेत्र में पिकेट लगाने की मांग



देहरादून, ब्यूरो। चाय बागान क्षेत्र में पुलिस पिकेट लगाए जाने की मांग फिर उठी है। यहां गौवंश कटान के बाद अवशेष मिलने पर पर्वतीय जन कल्याण समिति के महासचिव वीरू बिष्ट ने एसपी सिटी को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में उन्होंने पूर्व में इस क्षेत्र में हुई छात्रा की हत्या का मुद्दा भी उठाया।
प्रेमनगर में चायबागान में पावर हाउस के पीछे जंगल में बुधवार को गोवंशों के अवशेष मिले थे। इसे लेकर प्रेमनगर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वीरू बिष्ट ने कहा कि पिछले साल यहां युवती की हत्या कर दी गई थी। कहा कि यह सूनसान क्षेत्र है। यहां देर शाम कामकाजी महिलाएं-युवतियां भी गुजरती हैं। उन्होंने एसपी सिटी को ज्ञापन भेजकर मांग उठाई कि पहले की तरह यहां पुलिस पिकेट स्थापित की जाए।
—————————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *