सनातन संस्कृति के लिए संघर्ष का संकल्प – Wadia News

सनातन संस्कृति के लिए संघर्ष का संकल्प



देहरादून, ब्यूरो। भैरव सेना (देवभूमि भैरव वाहिनी) ने अपने तीसरे स्थापना दिवस पर उत्तराखंड में सनातन संस्कृति को बचाने में संघर्ष करने का संकल्प लिया। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष व संस्थापक सदस्य संदीप खत्री ने बताया कि जिस उद्देश्य से क्षेत्रीय संगठन की नींव रखी गई थी, उस दिशा में निरंतर कार्य जारी है।
भैरव सेना कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस के मौके पर कचहरी परिसर स्थित शहीद स्मारक पर राज्य आन्दोलनकारियों को श्रद्धांजली दी व लैंसडोन चौक स्थित उज्जवल रेस्टोरेंट में गोष्ठी का आयोजन किया। संदीप खत्री ने कहा कि सनातन संस्कृति और विलुप्त होती परंपराओं को बचाने के प्रयास के तहत जिस भी उत्तराखंड विरोधी गतिविधियों का विरोध संगठन ने किया वह सफल रहा। देवस्थानम् बोर्ड, हरिद्वार में स्लाटर हाऊस बंद करने, फिल्म केदारनाथ पर प्रतिबंध जैसे मुद्दे उठाए। इसके अलावा भू-अध्यादेश कानून, देवभूमि में गैर धार्मिक गतिविधियों पर रोक लगाने जैसे मुद्दे उठाए हैं। मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री राजेश शर्मा ने कहा कि वह भैरव सेना के साथ राज्य की सनातन संस्कृति को बचाने में साथ देंगे। भाजपा नेता व किसान यूनियन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जोगिंदर सिंह पुंडीर ने कहा कि गौ, गंगा, गायत्री की रक्षार्थ वह समर्पित रहेंगे। व्यापारी नेता पंकज मैसोन, डा. माधव मैठाणी, प्रदेश महासचिव उमाकांत भट्ट ने भी विचार रखे। भैरव सेना केन्द्रीय अध्यक्ष ने संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुये आचार्य उमाकांत भट्ट को प्रदेश महासचिव, संजय पंवार प्रदेश सचिव, करण शर्मा प्रदेश यूथ संयोजक, संजीव टांक प्रदेश सचिव युवा मोर्चा, रंजीत पाठक कार्यकारी जिलाध्यक्ष देहरादून, राहुल सूद को देहरादून जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *