बागेश्वर पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बाॅबी पंवार समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147/188/186/171 (जी) के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।
पुलिस ने बागेश्वर पहुंचे बेरोजगार संगठन के अध्यक्ष बॉबी पंवार निवासी चकराता (देहरादून), कार्तिंक उपाध्याय निवासी रामपुर रोड हल्द्वानी, नितिन दत्त निवासी मसूरी, राम कनवाल निवासी विजय राय कॉलोनी कोटद्वार (पौड़ी), भूपेंद्र कोरंगा निवासी लीती (कपकोट) को गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों के साथ ही 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
एसपी का कहना है कि शुक्रवार को धारा 144 सीआरपीसी के उल्लंघन पर ही कार्रवाई की गई। कहा गया है कि इन लोगों की बागनाथ मंदिर परिसर को चुनावी मैदान बनाने की मंशा थी जिससे उनकी चुनाव को प्रभावित करने की मंशा साफ जाहिर होती है। कहा कि गोपनीय सूचना मिली थी कि बॉबी पंवार अपने समर्थकों के साथ बागनाथ मंदिर परिसर में प्रेस वार्ता, सभा आदि कर सकते हैं।
गिरफ्तारी दुभाग्यपूर्ण : कांग्रेस
ऐरी ने जताया विरोध
बॉबी पवार की गिरफ्तारी दुर्भाग्यपूर्ण: प्रदीप टम्टा
बॉबी की रिहाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
प्रवक्ता सुरेश सिंह ने आरोप लगाया, भाजपा को बागेश्वर उपचुनाव में हारने का डर सता रहा है। इसीलिए, बॉबी की गिरफ्तारी कराई गई। लेकिन, उत्तराखंड बेरोजगार संघ सरकार के मंसूबों को सफल नहीं होने देगा। का, बॉबी भगवान बागनाथ के दर्शन के लिए मंदिर जा रहे थे। इससे पूर्व ही उनको गिरफ्तार कर लिया गया। सुरेश सिंह ने चेतावनी दी कि बॉबी और उनके साथियों की तुरंत रिहाई न हुई तो प्रदेश का युवा एक बार फिर सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होगा। इस दौरान प्रदेश सह संयोजक सुशील कैंतुरा, बिट्टू वर्मा, जशपाल चौहान, विशाल चौहान, युवराज सिंह, अखिल तोमर, संजय चौहान मौजूद रहे।