बागेश्वर उपचुनाव में 30 हजार से अधिक वोटों से ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी भाजपा: सांसद अजय टम्टा – Wadia News

बागेश्वर उपचुनाव में 30 हजार से अधिक वोटों से ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी भाजपा: सांसद अजय टम्टा

 लोकसभा सदस्य सांसद अजय टम्टा ने कहा कि भाजपा बागेश्वर उपचुनाव 30 हजार से अधिक वोटों से ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों के बड़े नेता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। भाजपा उपचुनाव विकास के मुद्दे और चंदन राम दास के सपनों को पूरा करने के वायदों पर लड़ रही है।

भाजपा पार्टी प्रत्याशी तय होने के बाद बागेश्वर उपचुनाव में लगातार सक्रिय दिखाई दे रहे लोकसभा सदस्य सांसद अजय टम्टा ने सतीश चंद्र जोशी पार्क में कार्यक्रम के दौरान पत्रकार वार्ता में कहा कि बीते वर्ष 2022 में चंदन राम दास 14 हजार मतों से चुनाव जीते थे। उपचुनाव में सारे रिकॉर्ड ध्वस्त होंगे। स्व. चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास को अपार जनसमर्थन मिल रहा है।

नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा की लहर

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को तो प्रत्याशी तक नहीं मिला। प्रत्याशी के लिए दूसरे दलों को सहारा लेना पड़ा। इससे कांग्रेस की स्थिति का आकलन किया जा सकता है। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा की लहर है। जिस गांव में जा रहे हैं वहां अपार समर्थन मिल रहा है। लगातार लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।

बाबी पवार की गिरफ्तारी के सवाल पर सांसद टम्टा ने कहा कि विपक्षियों के पास कोई मुद्दे नहीं है, इसलिए आराेप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रही है। इस समय बागेश्वर में आदर्श आचार संहिता है। चुनाव आयोग के पास सारे अधिकार है। उन्हें कुछ गड़बड़ी की आशंका लगी होगी तो गिरफ्तार किया होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *