बदलेगा मौसम का मिजाज, आज देहरादून समेत पांच जिलों में बारिश का येलो अलर्ट – Wadia News

बदलेगा मौसम का मिजाज, आज देहरादून समेत पांच जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

उत्तराखंड में दून समेत पांच जिलों में शुक्रवार को बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं बारिश और गर्जना का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा टिहरी, पौड़ी और चम्पावत जिले के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश हो सकती है।

जबकि, अन्य जिलों के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश के आसार हैं। इससे बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों में हो रही गर्मी से भी लोगों को राहत मिल सकती है। बारिश न होने से मैदानी इलाकों में गर्मी लोगों को खूब सता रही है। बृहस्पतिवार को दून का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से छह डिग्री ज्यादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *