किसान अब ड्रोन की मदद से मात्र छह मिनट में एक हेक्टेयर (ढाई एकड़) खेत में कीटनाशक आदि का छिड़काव कर सकेंगे। रुद्रपुर के पीयूष रस्तोगी ने कृषि कार्य के लिए 30 किलोग्राम वजन उठाने में सक्षम ड्रोन बनाने में सफलता हासिल की है। उन्होंने इसे कृषि कार्य में मदद के लिए सबसे बड़ा ड्रोन होने का दावा किया है।
उन्होंने बताया कि डीजीसीए की अनुमति के बाद लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद उसे किसानों के लिए बाजार में लाया जाएगा। मूल रूप से रुद्रपुर के रहने वाले करीब 36 वर्षीय पीयूष रस्तोगी ने न्यूयॉर्क से छह साल कम्प्यूटर इंजीनियरिंग करने के बाद 14 साल तक न्यूयॉर्क व यूरोप के शहरों में सेवाएं दी हैं।
इसके बाद उन्होंने भारत के किसानों को कृषि टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में संसाधन युक्त करने का संकल्प लिया। पीयूष ने रुद्रपुर वापस आकर डेढ़ साल पहले खेतों में छिड़काव, बुवाई करने के लिए ड्रोन बनाने की प्रक्रिया शुरू की।
इसके बाद उन्होंने भारत सरकार से सत्यापित अजांसीज टेक्नोलॉजी एलएलपी कंपनी बनाकर मॉडल नंबर एएए-20 एल ड्रोन का आविष्कार किया। छिड़काव के साथ बुवाई का कार्य भी आसान किच्छा। ड्रोन की मदद से पेस्टीसाइड का छिड़काव होगा।