शारदीय नवरात्र आज से शुरू, राज्यपाल और सीएम ने दी उत्तराखंड के लोगों को शुभकामनाएं – Wadia News

शारदीय नवरात्र आज से शुरू, राज्यपाल और सीएम ने दी उत्तराखंड के लोगों को शुभकामनाएं

सनातन धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। इस दौरान जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा के नौ रूपों या नौ शक्तियों की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत रखा जाता है। आज यानी कि रविवार से मां दुर्गा के नौ दिनों की शुरुआत हो गई है। नवरात्र के पहले दिन आज मंदिरों में भक्तों का तांता लगा है।

आज शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस पर मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि मां शैलपुत्री की विधिपूर्वक पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है। नवरात्र के इस पावन अवसर पर उत्तराखंड में भी मंदिरों में मां दुर्गा की आरती हो रही है। वहीं सूबे के मुखिया और राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल ने की सुख-समृद्धि की कामना

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की है। नवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या में जारी संदेश में राज्यपाल ने कहा कि नवरात्रि व्रत पूजन, मातृ शक्ति की आराधना के साथ ही अंतःकरण की शुद्धि, अनुशासन और मन की एकाग्रता बढ़ाने का अवसर देते हैं।

नारी के महत्व को दर्शाने वाला है त्योहार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संदेश में कहा कि देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना का यह पर्व हमें मातृशक्ति की उपासना तथा सम्मान की प्रेरणा देता है।समाज में नारी के महत्व को प्रदर्शित करने वाला यह पर्व भारतीय संस्कृति की महान परंपरा का प्रतीक भी है।

सीएम धामी ने कहा कि आप सभी प्रदेशवासियों को माँ आदिशक्ति भगवती की आराधना को समर्पित शारदीय नवरात्रि महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

आप सभी प्रदेशवासियों को माँ आदिशक्ति भगवती की आराधना को समर्पित शारदीय नवरात्रि महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।#Navratri2023 pic.twitter.com/6MioUXhiGE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *