मौसम के करवट बदलने से बिजली की खपत में आई कमी, शहर में जगह-जगह छोटे फाल्ट बने ऊर्जा निगम के लिए चुनौती – Wadia News

मौसम के करवट बदलने से बिजली की खपत में आई कमी, शहर में जगह-जगह छोटे फाल्ट बने ऊर्जा निगम के लिए चुनौती

 मौसम के करवट बदलने से बिजली की खपत में कुछ गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन छोटे-छोटे फाल्ट ऊर्जा निगम की चुनौती बढ़ा रहे हैं। दून में सोमवार को वर्षा के बीच बिजली की आंख-मिचौनी ने खूब रुलाया। कई क्षेत्रों में घंटों आपूर्ति बाधित रहने की सूचना है।

जगह-जगह फाल्ट से दिनभर बिजली गुल

सोमवार को सुबह से ही तेज हवाओं के कारण ऊर्जा निगम की ओर से शहर के कई क्षेत्रों में एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद की गई। अंधड़ थमने के बाद आपूर्ति शुरू तो की गई, लेकिन जगह-जगह फाल्ट आने के कारण दिनभर लाइट गुल होती रही।

ट्रांसफार्मर में खराबी के चलते घंटों आपूर्ति रही ठप

माजरा सब स्टेशन के साथ ही हर्रावाला, बिंदाल सब स्टेशन से जुड़े फीडरों में छोटे-छोटे फाल्ट आने के कारण शहर के ज्यादातर क्षेत्रों में बिजली कई बार गुल हुई। कुछ क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर में खराबी आने के कारण घंटों आपूर्ति ठप रही। जबकि, फिलहाल बिजली की मांग नियंत्रण में है और उपलब्धता भी पर्याप्त है।

प्रदेश की कुल 38 एमयू मांग

रियल टाइम मार्केट से करीब नौ मिलियन यूनिट बिजली खरीद और केंद्र से करीब 17 मिलियन यूनिट बिजली मिलने के बाद कुल उपलब्धता 38 एमयू से अधिक रही। जबकि, प्रदेश में कुल मांग 38 एमयू ही रही। इसके बावजूद शहरी क्षेत्रों में आपूर्ति बार-बार प्रभावित हुई। हालांकि, ऊर्जा निगम की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत लाइन और पोल शिफ्टिंग के कार्य के दौरान भी शटडाउन लिए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *