लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी की रणनीति, कांग्रेस को मात देने का धासूं प्लान – Wadia News

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी की रणनीति, कांग्रेस को मात देने का धासूं प्लान

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उत्तराखंड बीजेपी ने जीत के लिए अभी से रणनीति बनानी शुरू कर दी है। कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को मात देने भाजपा ने धासूं प्लान भी बनाया है। उत्तराखंड भाजपा का दावा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी की ही जीत होगी।

भारतीय जनता पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर विस्तारकों की तैनाती कर दी है। विस्तारकों की जमीनी रिपोर्ट के आधार पर ही पार्टी चुनाव की रणनीति को धरातल पर उतारने का काम करेगी।

भाजपा पिछले दो लोकसभा चुनावों से लगातार राज्य की सभी लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करती आ रही है। इसे देखते हुए पार्टी ने इस बार हैट्रिक का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पार्टी लगातार कई मोर्चों पर काम कर रही है।

इसी के तहत राज्य की सभी सीटों पर विस्तारकों को तैनात किया गया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनावों से ऐन पहले तैनात किए गए विस्तारकों की टिकट वितरण से लेकर चुनावी रणनीति में अहम भूमिका होगी।

विदित है कि भाजपा चुनावों में पहले से ही विस्तारकों का उपयोग करती रही है और संघ से जुड़े पुराने और जमीनी कार्यकर्ताओं को हर चुनावों में यह जिम्मा दिया जाता है। इन विस्तारकों को पार्टी चुनावों के दौरान कई चरण के प्रशिक्षणों के बाद तैनात करती है। प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने कहा कि चुनावों की तैयारी के तहत विस्तारकों की तैनाती की गई है।

इन्हें मिली जिम्मेदारी
टिहरी जगमोहन सिंह रावत
पौड़ी अजय टांक
अल्मोड़ा दिनेश खुल्बे
नैनीताल दिनेश आर्य
हरिद्वार राजेंद्र ब्यास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *