खटीमा में ओल्ड एनएच होगा चौड़ा, सीएम धामी ने किया शिलान्यास; जाम से मिलेगी राहत – Uttarakhand Nidhi – Wadia News

खटीमा में ओल्ड एनएच होगा चौड़ा, सीएम धामी ने किया शिलान्यास; जाम से मिलेगी राहत – Uttarakhand Nidhi




 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा चौराहे से थारू विकास भवन तक मोटर मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास और भूमि पूजन किया। 14.97 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य से सितारगंज मार्ग पर आवागमन सुगम होगा और जाम की समस्या से राहत मिलेगी। राणा मार्केट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण का लाभ स्थानीय लोगों के साथ ही मझोला, चकरपुर, झनकट और मेलाघाट के लोगों को भी मिलेगा। इसके अलावा लोहाघाट, चंपावत, पिथौरागढ़ और धारचूला से आने-जाने वाले लोगों के साथ पड़ोसी देश नेपाल के नागरिकों को भी सुविधा होगी।







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *