उफनती नदी में डूबने से बचा युवक तो उठक-बैठक लगाकर नदी से मांगने लगा माफी – Wadia News

उफनती नदी में डूबने से बचा युवक तो उठक-बैठक लगाकर नदी से मांगने लगा माफी

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं। वहीं, ऋषिकेश में भी बीन नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है।

इसी दौरान गुरुवार को एक युवक उफनती बीन नदी में बह गया। इस दौरान वह डूबने से बाल-बाल बचा। तभी वह अचानक नदी किनारे उठक-बैठक लगाकर नदी से माफी मांगने लगा। इस दौरान किसी ने उसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया। दरअसल लोग आज कल बारिश के मौसम में बरसाती नदी नालों को गंभीरता से लेने की बात कह रहे हैं। ऐसे में जब युवक बीन नदी को पार करते समय नदी में बह गया तो वह काफी दूर तक बहता चला गया।इस दौरान उसने नदी किनारे आने का काफी प्रयास किया। युवक किसी तरह नदी किनारे पहुंचा। नदी किनारे पहुंचते ही उसने बीन नदी को हाथ जोड़ते हुए उठक बैठक लगाकर माफी मांगी। वायरल वीडियो को देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही।

बता दें कि ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट, लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनि की रेती और तपोवन में गंगा घाटों से ऊपर बह रही है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से गंगा घाटों और तटों पर जल पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम मुस्तैद रही।बता दें कि ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट, लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनि की रेती और तपोवन में गंगा घाटों से ऊपर बह रही है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से गंगा घाटों और तटों पर जल पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम मुस्तैद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *