देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड क्रांति दल सांगठनिक मजबूती के लिए युवाओं और महिलाओं को लेकर आगामी कार्यक्रमों को लेकर गंभीर हैं साथ ही दल की कार्ययोजना को सफल बनाने के लिए जनपद देहरादून से शुरुआत की जा रही है। 20 जून को देहरादून महिला प्रकोष्ठ के द्वारा उत्तराखंड के नव निर्माण में युवाओं और महिलाओं की भूमिका को लेकर मिलन वेडिंग पॉइंट बालावाला देहरादून में सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की संयोजक जिला महिला अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल हैं। दल के पूर्व केंद्रीय महामंत्री सुनील ध्यानी ने कहा कि सेमिनार में मुख्य अतिथि दल के अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी होंगे। सेमिनार में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं युवा प्रतिभाग करेंगे। दल आगामी निकाय एवं डिग्री कालेजों में छात्र संघ चुनाओं की तैयारी में लगा है जिसके लिए लगातार दल का सदस्यता अभियान क्रियाशील है।