कांग्रेस नेता राजेश शिवपुरी के निधन पर शोक जताया   – Wadia News

कांग्रेस नेता राजेश शिवपुरी के निधन पर शोक जताया  

देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री दर्जाधारी धीरेंद्र प्रताप और जयराम आश्रम के अधिष्ठाता ब्रह्मस्वरुप ब्रहमचारी आज कांग्रेस के दिवंगत नेता राजेश शिवपुरी के आवाज कनखल गए और दिवंगत नेता के परिजनों से मिल कर संवेदना व्यक्त की।
इस मौके पर दिवंगत राजेश शिवपुरी के परिजनों से धीरेंद्र प्रताप ने कहा राजेश शिवपुरी जितने कलम से मजबूर थे उसने ही वो कांग्रेस और वामपंथी विचारधारा के अग्रणी सिपाही थे। कांग्रेस प्रवक्ता के रूप में उन्होंने सदैव कमजोर वर्ग के लोगों की आवाज उठाई। उनकी कलम में किसान गरीब गांव की पीड़ा बनती थी। वे अपने सिद्धांतो के पक्के थे और गांधीवाद उनकी जीवन शैली में रमा था। इस मौके पर कांग्रेस नेता मकबूल कुरेशी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *