कच्ची शराब बनाते पुलिस ने महिला को पकड़ा – Wadia News

कच्ची शराब बनाते पुलिस ने महिला को पकड़ा

विकासनगर, ब्यूरो। पुलिस ने एक महिला को कच्ची शराब बनाते हुए पकड़ा है। पुलिस ने कच्ची शराब की भट्टी के साथ ही 10 लीटर शराब भी बरामद की है। थाना सहसपुर क्षेत्र के अंतर्गत धर्मा वाला चैकी पुलिस ने कच्ची शराब की भट्टी 10 लीटर कच्ची शराब के साथ कमलेश देवी पत्नी जय सिंह निवासी बद्रीपुर मेदिनीपुर को गिरफ्तार किया हैस आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *