नाबालिग से दुराचार का आरोपी गिरफ्तार – Wadia News

नाबालिग से दुराचार का आरोपी गिरफ्तार

विकासनगर, ब्यूरो। थाना कालसी क्षेत्र के अंतर्गत नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, दुराचार करने और पॉक्सो ऐक्ट का आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। गुरुवार को कालसी क्षेत्र के एक ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर साहिल ऊर्फ वसीम पुत्र नसीम निवासी हरिपुर के खिलाफ अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुराचार व छेड़खानी आदि का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने आरोपी को यमुना नदी के किनारे से गिरफ्तार कर दिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। आरोपी ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि वह कक्षा नौ तक पढ़ा है। वह हरिपुर कालसी का रहने वाला है। वह ट्रैक्टर चालक का काम करता है। एक माह पहले आरोपी किशोरी के साथ दुराचार किया। गुरुवार को वह लड़की को अपने साथ छिबरो की ओर ले गया। आरोपी ने यहां किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। इसी दौरान किशोरी का भाई का वहां पहुंच गया, जिसके बाद आरोपी भाग निकला। एसओ अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस की टीम में चैकी प्रभारी साहिया नीरज कठैत, एसआई हेमा बिष्ट, कांस्टेबल रविपाल, संजीव कुमार, सुरेंद्र वर्मा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *