कांग्रेस की सीटों में जो बढ़ोतरी हुई है वह हरीश रावत के नेतृत्व का ही असरः मनीष कुमार   – Wadia News

कांग्रेस की सीटों में जो बढ़ोतरी हुई है वह हरीश रावत के नेतृत्व का ही असरः मनीष कुमार  

देहरादून, ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मनीष कुमार ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ हरीश रावत कल भी जन नेता थे और आज भी जन नेता हैं। उनके मुकाबले का प्रदेश के अंदर कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं है जो उनकी बराबरी कर सकें। आज जो कांग्रेस में सीटों की बढ़ोतरी हुई है वह भी हरीश रावत के नेतृत्व का ही असर है।
 उनकी नेतृत्व क्षमता को किसी भी तरीके से कम नहीं आंका जा सकता है। आज भी प्रदेश की जनता उनको अपने दिलों में बसाए हुए हैं। हार जीत तो लगी रहती है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं का मनोबल किसी भी स्तर पर कम नहीं हुआ है। दूसरा पार्टी के प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल बहुत ही कर्मठ व जुझारू व्यक्ति हैं और उनको थोड़ा ही समय मिला था  जिसमें उन्होंने अच्छा कार्य किया और कार्यकर्ताओं और जनता में अपनी पैठ बनाई है। कांग्रेस कार्यकर्ता गणेश गोदियाल के नेतृत्व में एकजुट और संगठित हैं। भविष्य में कांग्रेस पार्टी और अच्छा प्रदर्शन इनके नेतृत्व में करेगी।  भाजपा की लोकप्रियता इससे पता चलती है कि उनका मुख्यमंत्री ही चुनाव हार गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *