विकासनगर, ब्यूरो। पछुवादून गढ़वाल सभा भवन ने दिनकर विहार में होली मिलन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। सभी ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। गढ़वाली गानों पर उपस्थित महिलाओं ने नृत्य किया। इस दौरान रंग गुलाल एक दूसरे पर लगाया गया। साहित्यकार हेमचंद्र सकलानी, मदन रावत, त्रिलोक सिंह रावत, नवनीत बिजल्वाण ने हास्य कविताएं सुनाई। इस दौरान पर नपा अध्यक्ष शांति जुवांठा,राजु बिंजोला, सुमन मोहन ममगाईं, बीना डोभाल, त्रिलोक सिंह रावत, ओपी राणा, जयंती पटवाल, जीवन सजवाण, गुड्डी देवी, सविता ध्यानी, विमला मैठाणी, माधवा नंद रतूड़ी, धीरेंद्र पटवाल आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर, सेलाकुई के विद्या विहार में गढ़वाल महासभा सेंट्रल होपटाउन की ओर से होली मिलन उत्सव आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित विधायक सहदेव पुंडीर ने लोगों को आपसी भाईचारे के साथ होली पर्व मनाने का संदेश दिया। इस दौरान राजेंद्र प्रसाद बलूनी, शूरवीर सिंह चौहान, हरीश बेंजवाल, मनवीर सिंह पंवार, गणेश सकलानी, प्रकाश भट्ट, नितिन गुप्ता, सुमन सेमवाल आदि मौजूद रहे।