मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे सिरोबगड़ में बंद, दोनंो ओर लगा लंबा जाम – Wadia News

मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे सिरोबगड़ में बंद, दोनंो ओर लगा लंबा जाम

गोपेश्वर, आजखबर। मूसलाधार बारिश से बदरीनाथ हाईवे सिरोबगड़ में फिर से बंद हो गया है। हाईवे के
दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंसे हैं। बदरीनाथ हाईवे भूस्खलन और मलबा आने से रोजाना बंद हो रहा है।
जिससे रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में समय से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। साथ ही
केदारनाथ और बदरीनाथ जाने वाले तीर्थ यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आज
भी बदरीनाथ हाईवे सिरोबगड़ में मलबा आ गया। जिससे हाईवे बाधित हो गया। उधर, लामबगड़ में भी
सुबह मलबा व बोल्डर गिरने से हाईवे बंद हो गया था। जो अभी खोल दिया गया है। प्रदेश में बारिश की
वजह से नदी नाले उफान पर बह रहे हैं और जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। जिसकी वजह से आवाजाही
करना जोखिम भरा हो गया है। कई जगहों पर मार्ग बंद हो गया। आपदा प्रबंधन विभाग ने चेतावनी को
देखते हुए सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट पर रहने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *