उपाध्यक्ष और सह मीडिया प्रभारी बनाए – Wadia News

उपाध्यक्ष और सह मीडिया प्रभारी बनाए

देहरादून, ब्यूरो। भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल और जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर की संस्तुति पर मनीष भट्ट को भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष और योगेश वर्मा को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया। सह मीडिया प्रभारी योगेश वर्मा ने कहा कि पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है, उसकी पूरी निष्ठा से निर्वहन करूंगा और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पूरा सहयोग करूंगा।
देश में नई शिक्षा नीति को लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बनने जा रहा है। बाल बाटिका केंद्रों से बच्चों के लिए नई शिक्षा नीति का सिलेबस का शुभारंभ सहसपुर विधानसभा क्षेत्र से किया गया। यह वही विधानसभा क्षेत्र हैं जहां चुनाव के दौरान अलग यूनिवर्सिटी खोले जाने का मुद्दा उठा था। इसी मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में इशारों में कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि वह तुष्टिकरण की बात करते हैं। पचास-साठ सालों तक देश पर राज करने वाले दल वोट हासिल करने के लिए तुष्टिकरण की राजनीति करते रहे। लेकिन भाजपा केवल विकास की बात करती है। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के चिंतन शिविर में नई शिक्षा नीति के तहत संचालित होने वाली बाल वाटिका सिलेबस लांच किया। छह जुलाई को स्कूल खुलने के साथ ही बाल वाटिका भी खुल जाएंगी। जिनमें प्री प्राइमरी की पढ़ाई शुरू हो जायेगी। नई शिक्षा नीति में प्री प्राइमरी अनिवार्य की गयी है। इसी दिन उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य बन जायेगा जिसमें सबसे पहले नई शिक्षा नीति लागू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *