डॉ. आचार्य आरयूएचएस के बॉम सदस्य नियुक्त – Wadia News

डॉ. आचार्य आरयूएचएस के बॉम सदस्य नियुक्त

उदयपुर. राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र ने उदयपुर के डॉ. अशोक आचार्य को राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज ( आरयूएचएस) जयपुर में बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट (बोम) मेंबर मनोनीत किया है। बतौर राज्यपाल प्रतिनिधि उनकी यूनिवर्सिटी में ये नियुक्ति हुई है, जिसका कार्यकाल तीन साल रहेगा।

इससे पहले राज्यपाल के प्रमुख सचिव सुबीर कुमार ने आचार्य एजुकेशन फाउंडेशन सोसायटी के अध्यक्ष और सिंघानिया लॉ कॉलेज के निदेशक डॉ. आचार्य की नियुक्ति के आदेश जारी किए। डॉ. आचार्य बॉम मेबरों की सूची में सबसे कम उम्र के मेंबर हैं। बीते 15 साल से डाॅ. आचार्य चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *