घरवालों से नाराज होकर निकली थी युवती, महिला ने झांसा देकर जिस्मफरोशी का धंधा कराया;मां-बेटे गिरफ्तार – Wadia News

घरवालों से नाराज होकर निकली थी युवती, महिला ने झांसा देकर जिस्मफरोशी का धंधा कराया;मां-बेटे गिरफ्तार

हरिद्वार में एक युवती को जिस्मफरोशी के दलदल में धकेलने का मामला सामने आया है। परिवार वालों से नाराज होकर नौकरी और घर की तलाश में निकली युवती को एक महिला और उसके साथियों ने जिस्मफरोशी के दलदल में धकेल दिया। पीड़िता ने किसी तरह छूटकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई। जिस पर पुलिस ने ज्वालापुर क्षेत्र की एक कॉलोनी में छापा मार कर गैंग की सरगना महिला व उसके एक बेटे और बेटी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने छापा मारकर युवती को बचाया और इसके साथ ही नाबालिग बच्ची को भी इस दलदल से बाहर निकाला। पुलिस ने एक अन्य नाबालिग पीड़िता को भी उनके चंगुल से छुड़ाया। शुरुआती छानबीन में सामने आया है कि शीला अपने बेटा-बेटी और दामाद के साथ मिलकर रैकेट चला रही थी। फरार चौथे आरोपित की तलाश की जा रही है।

युवती को ऐसे जाल में फंसाया

एसएससी अजय सिंह ने बताया कि हरिद्वार निवासी पीड़िता अपने घर वालों से परेशान होकर अलग रहना चाहती थी। नौकरी और घर की तलाश में युवती की मुलाकात हरिद्वार निवासी आशु प्रधान से हुई। जिसने उसकी मुलाकात ज्वालापुर में रह रहे बंटी नाम के व्यक्ति से कराई। बंटी उसे ज्वालापुर में रानीपुर झाल क्षेत्र की कॉलोनी में ले गया। जहां मौजूद दो महिलाओं ने उससे जिस्मफरोशी कराई और विरोध करने करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

एसएसपी अजय सिंह के नेतृत्व में हुई छापेमारी

एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर ज्वालापुर कोतवाली की पुलिस और एएचटीयू टीम ने देव ग्रीन कॉलोनी में एक मकान में छापेमारी कर मुख्य सरगना शीला रानी को उसके बेटे सन्नी व बेटी साधना के साथ दबोचा गया। एसएससी अजय सिंह ने बताया कि शीला के दामाद विपिन कांत निवासी हाथरस उत्तर प्रदेश की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *