कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कहा कि राजीव गांधी ने देश में युवाओं को 18 साल में वोट का अधिकार दिया था और संचार क्रांति की शुरुआत की थी।रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि देश के विकास में राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने हमेशा देश हित में कार्य किए। युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में मतदान का अधिकार दिया। पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत बनाकर उन्होंने गांवों के विकास की नींव रखी। सभी ने उनके आदर्शों पर चलने की शपथ लेते हुए देश की तरक्की में अपनी भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर जिला महामंत्री गीता महरा, त्रिलोचन जोशी, एडवोकेट केवल सती, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, अख्तर हुसैन, एनडी पाण्डेय, जया जोशी, शोभा जोशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं द्वाराहाट में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष नारायण रावत के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी उपलब्धियोकको याद किया। यहां ब्लॉक प्रमुख दीपक किरौला, पूर्व प्रमुख राजेंद्र किरौला, जिला उपाध्यक्ष दीपक बिष्ट, जगदीश चंद्र भट्ट, प्रकाश अधिकारी, विनोद जोशी आदि मौजूद रहे।
विद्यार्थियों ने ली सद्भावना की शपथ
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। जीजीआईसी द्वाराहाट में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिन पर छात्राओं और शिक्षिकाओं ने सद्भावना की शपथ ली। प्रधानाचार्या तनुजा जोशी ने छात्राओं से देश के प्रति सद्भावना और एकता बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर माया मेहरा, मीना मेहरा, प्रेमा जोशी, हेमा त्रिपाठी सहित कई छात्राएं और शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
रानीखेत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 79वीं जयंती पर रविवार को कांग्रेस ने राजीव गांधी पार्क में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल इंडिया का श्रेय राजीव गांधी को जाता है। वह आधुनिक भारत के निर्माता थे। इस अवसर पर सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहीं वलना गांव की प्रीति पंत, मालरोड की स्वेता डोगरा, चापड़ की हेमा राणा को सम्मानित किया गया। वहां उमेश भट्ट, कैलाश पांडेय, गीता पवार, गोपाल सिंह देव, विश्व विजय सिंह माहरा, अगस्त लाल साह, नेहा साह माहरा, कुलदीप कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।