लालढांग बाजार में हो रहे जल भराव को लेकर ग्राम प्रधान दिनेश कर्णवाल ने जिलाधिकारी से पानी निकासी व छिड़काव कराने की मांग की है। लालढांग बाजार में पशु चिकित्सालय के सामने नालियों की निकासी न होने के कारण पानी वहीं जमा हो जाता हैं। जिससे संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई। वहीं आने जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्राम प्रधान दिनेश कर्णवाल ने बताया कि लोनिवि हरिद्वार की लापरवाही के कारण पानी की निकासी नही हो पा रही हैं। पानी की निकासी के लिए लोनिवि को कई बार अवगत कराया जा चुका है। पानी की निकासी न होने के कारण संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई हैं।