बागेश्वर उप चुनाव में भाजपा को जीत मिलने पर की आतिशबाजी, मिठाई बांटी – Wadia News

बागेश्वर उप चुनाव में भाजपा को जीत मिलने पर की आतिशबाजी, मिठाई बांटी

बागेश्वर उप चुनाव में भाजपा को जीत मिलने पर की आतिशबाजी, मिठाई बांटी

इस जीत को पूरे संगठन की जीत बताया

बागेश्वर में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास की जीत पर ऋषिकेश भाजपा मंडल ने देहरादून तिराहा पर आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरित किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की जीत बताया।

मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार ने कहा कि यह जीत मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी और संपूर्ण बहुमत की सरकार के प्रति जनता का विश्वास की जीत है। क्षेत्र की जनता ने भाजपा को समर्थन देकर उसकी ओर से किए जा रहे विकास कार्यों पर मोहर लगाई है। भाजपा सरकार रोजगार, विकास और उत्तम स्वास्थ्य सुविधाओं को उपलब्ध कराने में निरंतर प्रयासरत है। जिसका परिणाम बागेश्वर की जीत है। पार्षद शिवकुमार गौतम ने कहा कि भाजपा की सरकार भ्रष्टाचार मुक्त सरकार और जनता के विश्वास की सरकार है। सरकार का पूरा ध्यान रोजगार ,शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास पर है, जिसका परिणाम जीत के रूप में मिला है। आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा। इस अवसर पर इंद्र कुमार गोदवानी, दिनेश सती, राजेंद्र प्रेमसिंह बिष्ट, पंकज शर्मा, रंजन अणथ्वाल, नितिन सक्सेना, पवन शर्मा, बृजेश शर्मा, राजू शर्मा, रूपेश गुप्ता, दीपक बिष्ट, अरुण जुगराण आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *