उत्तराखंड विद्युत निगम में जूनियर इंजीनियर को 4600 ग्रेड पे का लाभ, अन्य मांगों पर भी कार्रवाई का अनुरोध – Wadia News

उत्तराखंड विद्युत निगम में जूनियर इंजीनियर को 4600 ग्रेड पे का लाभ, अन्य मांगों पर भी कार्रवाई का अनुरोध

विद्युत (ऊर्जा) निगम में अवर अभियंताओं (Junior Engineer) को वर्ष 2009 से 4600 ग्रेड पे का लाभ देने का आदेश जारी हो गया है, जिस पर उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन (Uttarakhand Power Junior Engineer Association) के प्रतिनिधिमंडल ने अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) आरजे मलिक (RJ Malik) से मुलाकात कर आभार जताया। साथ ही एसोसिएशन की अन्य मांगों पर भी शीघ्र कार्रवाई का आग्रह किया।

गुरुवार को एसोसिएशन के केंद्रीय महासचिव पवन रावत (Pavan Rawat) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) से बल्लीवाला स्थित ऊर्जा निगम मुख्यालय में मुलाकात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *