भगवानपुर टोल प्लाजा पर चल रहे भारतीय किसान यूनियन क्रांति के धरने पर रात के समय उप जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे। इस दौरान जिलाधिकारी ने धरने पर बैठे किसानों को टोल से हटकर वार्ता करने के लिए कहा। साथ ही टोल को चालू करने की बात कही गई। इसके बाद एसडीएम ने एनएच के अधिकारियों से वार्ता की और आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर कार्रवाई की जा रही है।
जल्द ही इस संबंध में अधिकारियों की एक बैठक बुलाई जा रही है। जिसमें जल्द कोई निर्णय लिया जाएगा। इस पर किसानों ने टोल को कब्जा मुक्त कर दिया और यहां पर अनिश्चतकालीन धरना शुरु कर दिया है। कंपनी भी रात से टोल की वसूली शुरू कर दी है।
यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी ने कहा कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती है तब तक उनका धरना चलता रहेगा। इस अवसर पर उपाध्यक्ष विनोद प्रजापति, सुरेंद्र मैनिनवाल, अजीम, कुरैशी, नीटू सैनी, सुखचैन सिंह, मौमीन, पृथ्वी सिंह सैनी, कुशाल सिंह सैनी, राजेंद्र सैनी, कुलदीप सैनी आदि मौजूद रहे।