मकान मालिक की 9 साल की लड़की के साथ हैवानियत, डराकर किया रेप; गिरफ्तार – Wadia News

मकान मालिक की 9 साल की लड़की के साथ हैवानियत, डराकर किया रेप; गिरफ्तार

नौ साल की मासूम को डराकर दुष्कर्म करने के आरोपी को नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार लिया। आरोपी के यहां पीड़ित लड़की का परिवार किराये पर रहता है। एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने तहरीर देकर बताया कि वह थाना क्षेत्र में एक मकान में किराये पर रहते हैं।

मकान मालिक परिवार से विशाल नाम का युवक जुड़ा है। कहा कि गुरुवार को उनकी नौ वर्षीय बेटी काफी घबराई हुई थी। पहले वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं थी। दबाव डालने पर उसने पूछा तो बताया कि विशाल ने उसके साथ गलत काम किया है।

पीड़िता ने यह भी बताया कि उसने दो महीने पहले भी यही हरकत की थी। तब किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसे पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *