वन भूमि पर अवैध निर्माण पर होगा बुलडोजर ऐक्शन, 300 और परिवार होंगे बेदखल – Wadia News

वन भूमि पर अवैध निर्माण पर होगा बुलडोजर ऐक्शन, 300 और परिवार होंगे बेदखल

आईडीपीएल ऋषिकेश में वन भूमि पर बसे तीन सौ और परिवारों को बुधवार को वन विभाग ने बेदखली के नोटिस जारी कर दिए। मंगलवार को भी 315 मकानों से बेदखली के आदेश जारी किए थे। ऐसे में छह सौ से ज्यादा लोगों को नोटिस जारी करने का यह प्रदेश में पहला वाकया है।

इसके अलावा अब तक करीब पांच सौ एकड़ से ज्यादा वन भूमि खाली कराकर भी वन विभाग ने यह अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। चार दिन में करीब 18 सौ लोगों की जनसुनवाई भी अपने आप में रिकॉर्ड है। डीएफओ दून नितीश मणि त्रिपाठी ने बताया कि 18 सौ में से छह सौ लोग खुद ही मकान खाली कर चुके हैं।

जबकि, सवा छह सौ को बेदखल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावा करीब साढ़े पांच सौ लोगों की सुनवाई हो चुकी है और उनको नोटिस दिए जाने हैं। इनके वहां से हटते ही करीब सवा दौ सौ एकड़ वन भूमि वन विभाग के पास आ जाएगी।

वन विभाग की कार्रवाई से स्थानीय लोग नाराज
आईडीपीएल कॉलोनी में रह रहे लोगों ने वन विभाग की बेदखली की कार्रवाई पर आक्रोश जताया है। आईडीपीएल कॉलोनी निवासी विजेंद्र सिंह का कहना है कि अधिकारियों ने सर्वे के नाम पर लोगों को गुमराह किया। सुनील कुमार का कहना है कि उनके साथ सही व्यवहार नहीं हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *