लोकसभा चुनाव के लिए कनक टपरानिया को बनाया डिस्ट्रिक्ट आइकन, उत्तराखंड महिला क्रिकेट टीम अंडर-19 की हैं कप्तान – Wadia News

लोकसभा चुनाव के लिए कनक टपरानिया को बनाया डिस्ट्रिक्ट आइकन, उत्तराखंड महिला क्रिकेट टीम अंडर-19 की हैं कप्तान

उत्तराखंड महिला क्रिकेट टीम अंडर-19 की कप्तान कनक टपरानिया को आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Chunav 2024) के लिए ‘डिस्ट्रिक्ट आइकन’ नियुक्त किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक शिक्षा) ने कनक को नियुक्ति पत्र दिया। युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता लाने के लिए कनक को यह जिम्मेदारी दी गई है।

मतदाता जागरूकता के लिए प्रचार-प्रसार पर जोर

निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर इन दिनों लोकसभा चुनाव के लिए होमवर्क किया जा रहा है। जिले में मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करने के साथ ही मतदाता जागरूकता के लिए प्रचार-प्रसार पर जोर दिया जा रहा है। सितंबर माह में ही रावली महदूद निवासी कनक को अंडर-19 उत्तराखंड महिला क्रिकेट टीम (Uttarakhand women cricket team Under 19) की कप्तान नियुक्त किया गया है।

कनक की कप्तानी में तीन मुकाबले हुए उत्तराखंड के नाम

कनक की कप्तानी में उत्तराखंड की टीम तीन मुकाबले जीत भी चुकी है। कनक टपरानिया लम्बी दूरी (दस हजार मीटर, मैराथन व हाफ मैराथन धाविका रहीं, खेल प्रशिक्षक कविता राणा व राष्ट्रीय स्तर के एथलीट और क्रिकेट खिलाड़ी रहे भूपेश कुमार फौजी की बेटी हैं।

कनक ने शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर खुद को डिस्ट्रिक्ट आइकन बनाए जाने पर अपने और अपने परिवार की ओर से खुशी जाहिर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *