अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका सिंह ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भाजपा का निशान साधा है उन्होंने कहा कि भाजपा की मंशा नहीं है कि महिलाओं को उनका वजीफा मिले। इसीलिए महिला आरक्षण विधेयक को संसद से पारित करवाने के बावजूद यह तत्काल लागू नहीं हो पाएगा।
उन्होंने कहा कि इस फंसा कर पारित किया गया है ताकि लोगों के बीच सिर्फ इसकी वाहवाही लूटी जा सके। प्रियंका सिंह ने कहा कि जो पार्टी महिला अपराधों पर मौन रहे अंकित हत्याकांड पर एक शब्द भी ना बोले वह आज महिला आरक्षण विधेयक पर महिलाओं का सबसे बड़ा हितैषी साबित करना चाह रही है।
लेकिन मौजूदा प्रावधानों में यह विधेयक 2039 तक लागू हो पाना मुमकिन नहीं लग रहा है। महिला महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, मथुरा दत्त जोशी गरिमा दसोनी सूर्यकांत धस्माना शैलेन्द्र नेगी अन्य मौजूद रहे